बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय से बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां आर्य नगर स्थित एक मकान में पति -पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, वहीं परिवार के दोनों बच्चों की लाश बिस्तर पर मिली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे हैं.

घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर की है, जहां निवासरत गोविंद साहू (45 वर्ष) और उनकी पत्नी चंचल साहू की फांसी पर लटकी लाश मिली है. वहीं बेटी दृष्णा साहू( 13 वर्ष) और बेटे यशांत साहू (10 वर्ष) का शव बिस्तर पर मिला है. बच्चों को नींद का इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाने की बात कही जा रही है. पुलिस को मौके से सुसाइडल नोट मिला है, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!