साधारण खमण और ढोकला बनाने के बजाए, इन डिफरेंट फ्लेवर को करें ट्राई

जब भी हम गुजराती व्यंजनों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में ढोकला, खमन, फाफड़ा और खांडवी का नाम आता है। ऐसे कई गुजराती स्नैक्स हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं। बता दें कि ढोकला और खमन दो प्रसिद्ध और अलग अलग व्यंजन हैं, जिसे लेकर अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि खमण और ढोकला एक ही व्यंजन है।

ऐसे में आपको बता दें कि खमण और ढोकला ये दो अलग-अलग व्यंजन है और इसे बनाने का तरीका एवं खाने का स्वाद दोनों ही अलग होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ अलग-अलग फ्लेवर के ढोकला और खमण के बारे में बताएंगे।

नायलॉन खमन

बेसन से बना हुआ यह खमन बहुत सॉफ्ट होता है, इसलिए इस खमण का नाम नायलॉन रखा गया है।

अमीरी खमन

 khaman recipes

चाय के साथ सर्व करने के लिए यह बेस्ट नाश्ता है। इसे बनाने के लिए बचे हुए साधारण खमण के टुकड़ों को लहसुन और राई से तड़का लगाया जाता है। फिर खमन को अनार और सेव से गार्निश कर सर्व किया जाता  है।

मसाला खमन

मसाला खमन एक डीप फ्राई किया हुआ खमन का प्रकार है। इसे साधारण फ्राई करने के बजाए लाल मिर्च, सरसों के बीज और हल्दी के साथ तेल में इसे तला जाता है। तब जाकर यह खमन तैयार होता है।

वाटी दाल खमन

यह एक पारंपरिक खमन है, जो कि कुचली हुई चना की दाल से बनाया जाता है। यह बाकी खमन से सख्त होता है और खाने में स्वादिष्ट लगता है।

रसिया ढोकला

इस ढोकला को इमली, मिर्च और अन्य मसालों के साथ पकाया जाता है। खाने में अनोखे स्वाद से भरपूर इस ढोकला के तीखेपन को भी खूब पसंद किया जाता है।

खट्टा ढोकला

easy khaman recipes

चावल, दही, नींबू के रस और चना दाल से तैयार इस ढोकला में अलग ही स्वाद होता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पेट भरने के लिए भी यह एक उपयुक्त नाश्ता है, जिसे खाकर आसानी से पेट भरा जा सकता है।

तुअर दाल ढोकला

यह ढोकला तुअर की दाल से बनाया जाता है और इसमें मुख्य रूप से मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाया जाता है।

रवा ढोकला

यह सबसे नरम और खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। सूजी से बने इस ढोकला को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है।

error: Content is protected !!