रायपुर. लिंक एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-1 से एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है. इस पर्स में करीब 2.50 लाख रुपए की ज्वेलरी और मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें शामिल थीं. इस मामले में रायपुर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज की है.
जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ध्रुव पटेल पिता लीलाधर पटेल निवासी श्रीनगर रायपुर ने ये रिपोर्ट दर्ज कराई है. प्रार्थी के मुताबिक उनकी बहन भक्ति पटेल ट्रेन में विशाखापट्नम से रायपुर सफर कर रही थी. ट्रेन महासमुंद पहुंची इससे पहले देखा कि बर्थ में उनका पर्स नहीं है. इस पर्स में मंगलसूत्र और अंगूठी समेत अन्य सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है. अब जीआरपी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

