रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस विभाग में भर्ती की तैयारी में लगे युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आया है। सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बस्तर फाइटर्स के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के कुल 375 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में केवल सुकमा जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को ही आवेदन करने का मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दो नवंबर से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि आगामी 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम दिन शाम पांच बजे तक अपने आवेदन जमा करने होंगे।
आवेदन जमा करने के स्थान
अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सीधे सुकमा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके साथ ही सुकमा, दोरनापाल, कोण्टा, जगरगुण्डा और मरईगुड़ा स्थित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालयों में भी आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी चाहें तो पंजीकृत भारतीय डाक के जरिये भी अपना आवेदन भेज सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने के लिए अभ्यर्थियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कंपोजिट भवन, कुम्हाररास, सुकमा (पिन कोड 494111) के पते पर आवेदन पत्र प्रेषित करना होगा।

आवश्यक निर्देश और वेबसाइट
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आवेदन का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के नियम जारी कर दिए गए हैं। ये दिशा-निर्देश जिले के सभी पुलिस थानों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in तथा जिला पुलिस की वेबसाइट sukma.cgpolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा सुकमा जिला प्रशासन की वेबसाइट www.sukma.gov.in पर भी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।