
Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 अगस्त एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित है।
फॉर्म में सुधार करने का मिलेगा मौका
ऐसे उम्मीदवार जिनसे फॉर्म भरने में कोई त्रुटि हो जाएगी रेलवे की ओर से उनको फॉर्म में सुधार का मौका दिया जायेगा। करेक्शन विंडो 17 अगस्त से 26 अगस्त तक ओपन होगी।
ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी आयु में ओबीसी को 3 साल, एससी/ एसटी को 5 साल एवं अन्य आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर होगी।
कैसे भरें फॉर्म?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे दिया जा रहा है।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
- इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
- अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

आवेदन फीस
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार होगा। बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा। अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्टेज 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को CBT एग्जाम में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को CBAT के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। फाइनल लिस्ट सीबीटी एवं सीबीएटी को ध्यान में रखकर तैयार होगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 35400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा।
