बंगाल से ममता दीदी की विदाईः बीजेपी की 190 सीटों पर बढ़त, भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न

Bengal Election Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है। 5 घंटे के बाद बीजेपी 190 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसी के साथ ही बंगाल से 15 साल बाद ममता दीदी की विदाई तय हो गई है। बीजेपी की सुनामी में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी दूर तक बह गई। बीजेपी 190 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहा है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 177 और टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है।

बंगाल में बड़ी जीत की ओर बढ़े रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे रंग और गुलाल लगाकर जीत का जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में बड़ी जीत के बाद बीजेपी समर्थक झालमुढ़ी के साथ जश्न मना रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी शुरुआती रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी 185 सीटों पर आगे चल रही है।

बंगाल की वीआईपी सीटों की बात करें तो सबसे हाई वोल्टेज सीट भवानीपुर विधानसभा से सीएम ममता बनर्जी पीछे चल रहीं है। भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी 1500 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 3100 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की पीड़िता की मां और पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पहले दौर की गिनती के बाद 2763 वोटों से आगे चल रही हैं।

 आसनसोल में काउंटिंग के बीच हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बंगाल के आसनसोल में काउंटिंग के बीच हंगामा हो गया है. बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।

बंगालः ममता के कई मंत्री चल रहे पीछ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रही हैं, लेकिन उनके मंत्रियों की स्थिति खराब है। कई मंत्री पीछे चल रहे हैं. उदयन गुहा, सिद्धिकला चौधरी, मलय घटक और शशि पंजा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रही हैं।

‘खेला होबे’ गाने वाले सिंगर का ‘खेल खत्म’

2021 के विधानसभा चुनावों की पहचान बने मशहूर गाने “खेला होबे” के सिंगर देबांग्शु भट्टाचार्य हुगली ज़िले की चुंचुड़ा सीट पर पीछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुबीर नाग ने काफ़ी बढ़त बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!