क्वेटा में मिलिट्री ट्रेन के उड़े परखच्चे, भीषण बम धमाके में 24 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान प्रांत रविवार को एक बार फिर भीषण बम धमाके से दहल उठा। प्रांतीय राजधानी क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रेन को निशाना बनाकर यह शक्तिशाली विस्फोट किया गया। इस हमले में कम से कम 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों में बड़ी संख्या में सेना के जवान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में बड़ी संख्या पाकिस्तानी सेना के जवानों की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट रेलवे ट्रैक के बिल्कुल नजदीक हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि सैन्य कर्मियों को ले जा रही ट्रेन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्टेशन के आसपास खड़ी कम से कम 10 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इसके अलावा, घटनास्थल के समीप स्थित कई इमारतों की खिड़कियां और कांच के पैनल पूरी तरह चकनाचूर हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

घटना के तुरंत बाद क्वेटा के सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए छुट्टी पर गए डॉक्टरों और अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है। प्रशासन के अनुसार, कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!