तहसीलदारों के आंदोलन पर विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान…

रायपुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर है। इसको लेकर वरिष्ठ बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी।

विधायक ने क्या कहा ?

विधायक अजय चंद्राकर ने अपने बयान में कहा कि यूनियन किस बात की जांच की मांग कर रहा है, स्पष्ट करना चाहिए। हटा देना और कारवाई की मांग करना अलग विषय है। घटना घट क्यों रही ये अलग विषय है। दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी। लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गरिमा है। उनका सम्मान करना चाहिए।

क्या है पूरा मामला ?

गौरतलब है कि सरगुजा जिले के सीतापुर में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद पूरे प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हैं। राजस्व अधिकारियों ने शुरुआत में मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने सामूहिक अवकाश, कलमबंद हड़ताल और बाद में अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया।

हसदेव अरण्य को लेकर प्रदर्शन पर तंज

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने हसदेव अरण्य को लेकर प्रदर्शन करने की बात कही है, जिसको लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हसदेव अरण्य में भूपेश सरकार ने जो-जो कदम उठाये दस्तावेज के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने आगे कहा कि अपने शासनकाल में क्या-क्या कदम उठाए, उन्हें सार्वजनिक करने की मांग की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!