भोपाल। अपने बयानों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस नियाज खान एकबार फिर चर्चा में है। इसबार उन्होंने लव जिहाद को लेकर मुस्लिम युवकों को नसीहत दी है। पूर्व आईएएस नियाज खान की मुस्लिम लड़कों को सलाह है कि मुस्लिमों के प्यार पर लव जिहाद का पहरा है।
सोशल मीडिया X पर नियाज खान ने लिखा- भारत में मुस्लिमों के प्यार पर लव जिहाद का पहरा है इसलिए मुस्लिम हिंदू लड़कियों से प्यार न करें। प्यार में फंसे तो जेल होगी और तुम्हे भारत में अब बचाने वाला कोई नहीं है सिवाय अल्लाह के। जो प्यार कर रहे हैं तत्काल प्यार को अलविदा कहें और मुस्लिम लड़की से ही मोहब्बत करें, सॉलिड सलाह।


