NALCO Recruitment 2026: नालको नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती का ऐलान, आवेदन इस डेट से होंगे शुरू

जॉब डेस्क। सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) की ओर से नॉन एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 10 जून 2026 तक जारी रहेगी।

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म नालको की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर भर सकेंगे। एप्लीकेशन प्रॉसेस, पात्रता सहित अन्य डिटेल आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का 10th के साथ पदानुसार संबंधित क्षेत्र (डिसिप्लिन) में आईटीआई/ डिप्लोमा/ बीएससी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 27 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है। ध्यान रखें कि उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखकर की जाएगी।

नई नौकरी और अवसरों के लिए आपकी कुंडली के संकेत — फ्री में जानें

पदों की संख्या एवं चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के माध्यम से कुल 268 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में चयनित होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी सीबीटी एग्जाम में सफल होंगे उनको अंत में मेडिकल फिटेनस टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nalcoindia.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको पहले पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर अभ्यर्थी आवेदन पत्र को पूर्ण कर लें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

जनरल/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ इंटरनल/ एक्स सर्विसमैन/ land ouste अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!