नव विवाहिता ने लगाई फांसी: भाई को राखी बांधने से रोका तो कर ली आत्महत्या…

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में दिल दहलाने वाली घटना हो गई। यहां एक नव विवाहिता को अपने भाई को राखी बांधने के लिए जाने से रोका तो उसने आत्महत्या कर ली। घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। दरअसल, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। दोहर गांव में रहने वाली ममता जाटब की 1 साल पहले ही सुरेंद्र जाटव से शादी हुई थी। वह अपने भाई को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए गांव जाना चाहती थी। लेकिन पति ने उसे मना कर दिया। जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ था।

झगड़े के बाद महिला ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि उसके पति का कहना है कि वह उसे ले जाने के लिए तैयार था। लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।

 

वहीं मृतिका के परिजनों ने ममता के ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा किया और पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!