‘कॉकरोच’ के नाम पर हो रहा ऑनलाइन फ्रॉड, पुलिस ने लिंक पर क्लिक ना करने की जारी की चेतावनी

युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहे इस नए डिजिटल ट्रेंड में एक नया नाम है ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘. इन दिनों इंस्टाग्राम एक्स ऑर्ट फेसबुक पर यह नाम  देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक में तगड़ी हलचल मचा रखी है, लेकिन अब इसी भयंकर क्रेज के बीच राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने चेतावनी जारी की है। क्योंकि आपका एक गलत क्लिक आपके बैंक खाते को पूरी तरह खाली कर सकता है। ठगों की टोली व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और एसएमएस के जरिए लोगों को ‘कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन करें’ जैसे लुभावने और फर्जी लिंक भेज रही है।

सोशल मीडिया पर रातों-रात 2 करोड़ फॉलोअर्स बटोरने वाली ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की अंधाधुंध दीवानगी के पीछे एक अदृश्य खतरा आपके बैंक खाते की तरफ भी बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम पर अब साइबर ठगी होने लगी है. ठग सीजेपी के नाम पर लोगों को लिंक भेज रहे हैं और उसी से उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे में लुधियाना पुलिस ने आम लोगों को इस नए फ्रॉड से बचाने और जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है.

सोशल मीडिया पर वायरल “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठग वॉट्सऐप पर युवाओं को लुभाने वाले मैसेज और लिंक भेज रहे हैं. लुधियाना पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह फिशिंग लिंक है, जिस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो सकता है.

42 सेकेंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने विस्तार से बताया है कि कैसे एक छोटी सी गलती लोगों को कंगाल बना सकती है. पुलिस के मुताबिक साइबर ठग लोगों को वॉट्सऐप पर एक मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में युवाओं को आकर्षित करने वाली बातें लिखी होती हैं, जैसे देश की पुकार सिस्टम बदलने का समय आ गया है और युवाओं के लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी.

वीडियो में अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वॉट्सऐप पर भेजा जा रहा यह लिंक दरअसल एक फिशिंग लिंक है. जैसे ही कोई व्यक्ति भावनाओं में बहकर या उत्सुकता वश इस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल फोन तुरंत हैक हो जाता है. फोन हैक होते ही पीड़ित के फोन में मौजूद सारी बैंकिंग डिटेल्स पासवर्ड और निजी डेटा सीधा स्कैमर्स (ठगों) के पास पहुंच जाता है.

इस डेटा का इस्तेमाल करके ठग न सिर्फ बैंक खाते से सारे पैसे ट्रांसफर कर लेते हैं, बल्कि पीड़ित के नाम पर लाखों रुपये का लोन भी ले सकते हैं. आपको बता दें कि “कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर वायरल एक व्यंग्यात्मक अभियान है. जिसे युवाओं की बेरोज़गारी और सिस्टम से नाराज़गी का प्रतीक माना जा रहा है.

सोशल मीडिया के किसी भी ट्रेंड या क्रेज के पीछे इतने भी अंधे मत बनिए कि आपकी जेब पर भारी पड़ जाए। अगर आपके फोन पर भी ऐसी कोई अनजानी ‘पार्टी ज्वाइन’ करने का इनविटेशन या संदिग्ध लिंक आता है, तो उसे तुरंत डिलीट मारें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!