‘पापा… आपका सपना मैं पूरा करूंगा,’ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का इमोशनल पोस्ट

Rahul Gandhi Emotional Post on Rajiv Gandhi Death Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने इमोशनल पोस्ट लिखा। राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक पोस्ट कर कहा कि पापा भारत को समृद्ध करने के आपके सपनों को मैं पूरा करुंगा।

राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी के साथ बचपन की फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी करूंगा। आपकी सीख, आपके संस्कार और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पोस्ट में कहा- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।

राजीव ने आशा की किरण जगाईः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो शेयर करते हुए X पर अपने पोस्ट में कहा-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई. उनके दूरदर्शी और साहसिक प्रयासों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत रत्न राजीव गांधी को उनकी शहादत दिवस पर हमारी गहरी श्रद्धांजलि।

21 मई 1991 को आत्मघाती हमले में हत्या की गई थी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था और 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में राजीव समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी। राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। राजीव गांधी मात्र 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्रई बने थे जो कि एक रिकॉर्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!