PM मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र…

रायपुर/दिल्ली। PM मोदी ने रोजगार मेला के तहत 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को जॉब लेटर बांटे। देश भर से चुने गए ये युवा भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे. इनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं. रोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता 18वां रोजगार मेले जनवरी में हुआ था.

इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को कौशल से जोड़ना, उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता बता था. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि रोजगार मेला सरकारी भर्तियों को ‘मिशन मोड’ में लाने के लिए शुरू किया गया था. पिछले कुछ वर्षों में यह एक संस्था बन गया है. इस पहल के माध्यम से लाखों युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं. पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि हाल के समय में भारत ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व निवेश किया है, जिससे कंस्ट्रक्शन से जुड़े सेक्टरों में रोजगार बढ़ा है, उन्होंने कहा कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें लगभग दो लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप 21 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रहे हैं. ‘डिजिटल इंडिया’ ने एक नई अर्थव्यवस्था का विस्तार किया है. जिसके साथ भारत एनिमेशन, डिजिटल मीडिया और कई अन्य सेक्टरों में एक ग्लोबल हब के तौर पर उभर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!