नारायणपुर। लगातार बारिश के बीच गुरुवार को ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक वाहन से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बारिश से उफान पर जिले के नाले
सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलभराव वाले मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की है।

