भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र स्तरीय बैठक सम्पन्न

राजनांदगाँव। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संतोष पांडे के लिए बूथ विजय अभियान पर चर्चा व समीक्षा के लिए पार्टी ने 42 शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों का कार्यक्रम शुरु किया था जिसे आज पूरा कर लिया गया। राजनांदगाँव विधान सभा क्षेत्र में कुल 223 मतदान केंद्रों को पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टि से शक्ति केंद्रों में विभाजित कर रखा हैं, इन सभी शक्ति केंद्रों में पार्टी के डेढ़ दर्जन से भी अधिक बड़े नेताओं ने इस अभियान को सफल बनाया। इस दौरान मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर बूथ विजय अभियान की समीक्षा की गई ।

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सावन वर्मा ने इस पूरे अभियान का विस्तृत ब्योरा जारी करते हुए बताया की इन बैठकों में शक्ति केंद्र के संयोजक,सहसंयोजक व प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ पालक एवं शक्ति केंद्र के वरिष्ठ नेता, नेता व कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र के अंतर्गत रहने वाले विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, तथा पुराने कार्यकर्ता व समाज प्रमुखों को इन बैठकों में आमंत्रित किया गया था। इन सभी की उपस्थिति में बूथ विजय अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां की गई। बैठक में बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के घरों में भाजपा के झंडे लगाना, वाल पेंटिंग करना,सभी बूथों पर चाय पर विशेष चर्चा हो कुछ इस तरह के आयोजन हो जिसमें पार्टी का जनाधार कैसे बढ़े  इस पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

मीडिया सेल के विज्ञप्ति के अनुसार शक्ति केंद्र स्तरीय इन बैठकों में प्रमुख रूप से लोकसभा क्षेत्र के सहसमन्वयक खूबचन्द पारख,संयोजक मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,नीलू शर्मा, दिनेश गांधी,राजेन्द्र गोलछा,कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा, लीलाधर साहू, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, रोहित चंद्राकार, कृष्णा तिवारी, विवेक साहू, मनोज साहू, दिनु गुप्ता सहित पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिरकत की।

error: Content is protected !!