सावन पूर्णिमा पर शनि और चंद्रमा का बनेगा दुर्लभ संयोग, 3 राशियों के जीवन आएगा भूचाल

धर्म डेस्क। इस साल सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को है। इस दिन एक भयानक संयोग बनने वाला है, जिसका असर सभी जातकों के जीवन पर पड़ेगा। दरअसल, चंद्रमा शनि की मकर राशि में रहेंगे, जो देर रात कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा और शनि में शत्रुता होने से तीन राशियों के जीवन में भूचाल आएगा। धन हानि, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी व व्यवसाय में भी बाधाएं आ सकती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके जीवन पर इसका असर पड़ने वाला है। आप नीचे दिए गए उपायों से नुकसान को कम कर सकते हैं।

मिथुन राशि

naidunia_image

सावन पूर्णिमा पर चंद्रमा का प्रवेश शनि की राशि में होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा। उनके जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलेगा। ऑफिस में सीनिर्यर्स से उलझ सकते हैं। इस दौरान वाणी पर विशेष ध्यान दें। यह आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकता है। आपकी छवि भी खराब हो सकती है।

उपाय- अधिक नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

naidunia_image

चंद्रामा के मकर राशि में होने से कर्क राशि के जातकों के जीवन की खुशियां छिन जाएंगी। आपकी वाणी से परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में प्यार कम हो सकता है।

उपाय- नुकसान को कम करने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मीन राशि

naidunia_image

चंद्रमा के शनि की राशि में प्रवेश करने से मीन राशि के जातकों की जिंदगी तबाह होसकती है। आर्थिक नुकसान होगा, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। गलत लोगों के साथ उठना-बैठना कम करें, क्योंकि इससे समाज में छवि धूमिल होगी। पारिवारिक विवाद में बहस से बचें।

उपाय- नुकसान से बचने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना अच्छे परिणाम दे सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!