
जॉब डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में बतौर साइंटिस्ट एवं इंजीनियर के पदों पर सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इसरो में साइंटिस्ट एवं इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये इसरो में कुल 92 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
- साइंटिस्ट एवं इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यत प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। जिनके पास गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड है।
- उम्मीदवारों की आयु-की गणना 17 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट एवं इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा, महिला, एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
कितना मिलेगा वेतनमान
इस पद पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये प्रदान किया जाएगा।
ISRO Scientist Engineer Recruitment 2026 LINK
कैसे करें अप्लाई
इसरो में साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.isro.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Notice सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Click here to Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज कर लें।
- उसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
