गंदे पानी को लेकर फूटा वार्डवासियों का गुस्सा; नगर निगम पहुंचकर की नारेबाजी…

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंदा पानी अब सड़कों से नल के जरीए सीधे लोगों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे परेशान वार्डवासियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। वार्डवासी बोतलों में गंदा पानी लेकर कांग्रेस पार्षदों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

गंदा पानी पीकर बीमार पड़ रहे लोग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सोरिद वार्ड में एक महीने से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। मजबूरी में उसी पानी को पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन निगम की नींद नहीं टूट रही। गुस्साए वार्डवासियों ने तो अधिकारियों को वही गंदा पानी पिलाने की ठान ली थी। उन्होंने कहा कि ये पानी एक दिन पीकर दिखाए, जिसे वार्डवासी 30 दिनों से पी रहे हैं।

निगम प्रशासन होश में आओ के लगाए नारे

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक कोई अधिकारी बाहर नहीं आए, तो प्रदर्शनकारी खुद ही निगम के अंदर घुस गए। इस दौरान उन्होंने निगम प्रशासन होश में आओ, वार्ड में साफ पानी उपलब्ध कराओ के नारे भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!