200 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं देने पर बवाल: पंप संचालक और ग्राहक के बीच हुई मारपीट

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से माहौल गर्मा गया है। इस बीच बस्तर जिले के जगदलपुर में एक फ्यूल स्टेशन में संचालक और ग्राहक के बीच पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई और मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़कर जांच शुरु कर दी है।

क्यों हुआ विवाद ?

दरअसल, शहर के कुम्हारपारा स्थित सुभाष पेट्रोल पंप में 200 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल नहीं देने को लेकर ग्राहक और पंप संचालक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मामला थाने तक जा पहुंचा।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

इस घटना के विरोध में शहर के अन्य पेट्रोल पंप संचालक भी थाने पहुंचे और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं मारपीट में घायल पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित को सर गले चेहरे में चोट आई है।

दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। वही पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!