
टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Samsung Galaxy A27 के नाम से पेश कर सकती है। इस फोन से जुडी अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसके रेंडर और डिटेल्ड स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं। वहीं, हालिया रिपोर्ट में तो अब फोन की कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
Samsung Galaxy A27 की संभावित कीमत
Galaxy A27 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत €349 यानी लगभग 38 हजार रुपये होने की उम्मीद है। जबकि फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत €439 यानी लगभग 48 हजार रुपये तक बताई जा रही है। सामने आई कीमतों से पता चलता है कि अपकमिंग सैमसंग फोन Galaxy A26 के मुकाबले ज्यादा कीमत पर लॉन्च होगा।
Samsung Galaxy A27 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई रिपोर्ट्स से पता चलता है Galaxy A27 में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में दमदार 5,000 mAh बैटरी मिल सकती है। डिवाइस में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जो कई मिड-रेंज फोन्स में मिलता है।
Samsung Galaxy A27 के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। बड़े सीन या ज्यादा एरिया कैप्चर करने के लिए 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। क्लोज-अप शॉट्स के लिए फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है।
सेल्फी के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिल सकता है। स्टोरेज और मेमोरी के कॉम्बिनेशन वही होंगे जो आमतौर पर मिड-रेंज फोन्स में देखने को मिलते हैं। इस बार कंपनी Samsung Galaxy A27 को Galaxy A26 से ऊपर की केटेगरी में रख सकती है।

