राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट..

राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लुटियंस दिल्ली के हुमायूं रोड स्थित SPV और RS जूनियर मॉडर्न स्कूल भी धमकी पाने वाले स्कूलों में शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जल्द घर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए।

सूचना मिलते ही जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद संबंधित स्कूल परिसरों में जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच कर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। अब तक की जांच में स्कूल परिसरों से किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद संबंधित स्कूल परिसरों में जांच अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच कर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। अब तक की जांच में किसी भी स्कूल परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

स्पेशल सेल कर रही धमकी के स्रोत की जांच

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें धमकी भेजने वाले व्यक्ति और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से घबराने के बजाय आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही अपुष्ट खबरों और संदेशों को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार मिल रही बम धमकियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अब तक सामने आई धमकियां जांच में फर्जी निकली हैं, लेकिन हर बार सुरक्षा एजेंसियों को बड़े स्तर पर जांच करनी पड़ती है।

स्कूल प्रिंसिपल ने अभिभावकों को भेजा ई-मेल

धमकी मिलने के बाद हुमायूं रोड स्थित RS जूनियर मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को ई-मेल भेजकर स्थिति की जानकारी दी। ई-मेल के जरिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी समय से पहले किए जाने की सूचना दी गई और अभिभावकों से जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से ले जाने का अनुरोध किया गया।

‘विद्यार्थियों को समय से पहले भेज रहे घर’

प्रिंसिपल की ओर से भेजे गए ई-मेल में लिखा गया, ‘प्रिय अभिभावक, आपको सूचित किया जाता है कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और अपने विद्यार्थियों तथा स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए, हमने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को समय से पहले घर भेजने का निर्णय लिया है। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपने बच्चे को जल्द से जल्द स्कूल से ले जाने की व्यवस्था करें।’ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की है। अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।

स्कूल प्रिंसिपल ने अभिभावकों को भेजा ई-मेल

धमकी मिलने के बाद हुमायूं रोड स्थित RS जूनियर मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को ई-मेल भेजकर स्थिति की जानकारी दी। ई-मेल के जरिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल की छुट्टी समय से पहले किए जाने की सूचना दी गई और अभिभावकों से जल्द से जल्द बच्चों को स्कूल से ले जाने का अनुरोध किया गया।

स्कूल बसें भी निर्धारित समय से पहले रवाना

ई-मेल में आगे बताया गया कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और समय पर घर पहुंचाने के लिए सभी स्कूल बसें भी अपने निर्धारित समय से पहले रवाना होंगी। प्रिंसिपल ने अभिभावकों से शांत रहने और स्कूल प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए लिखा, ‘कृपया ध्यान दें कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और समय पर घर भेजने के लिए, सभी स्कूल बसें भी अपने निर्धारित समय से पहले चलेंगी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि शांत रहें, स्कूल प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी न फैलाएं।’

स्पेशल सेल कर रही धमकी की जांच

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों की जांच की है। अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। पुलिस और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!