घर में शराब पार्टी करने पर भड़का बेटा, पिता की बेरहमी से की हत्या….

रायपुर. तिल्दा से 70 साल के बुजुर्ग पिता की हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आया है. शराब की लत से परेशान बेटे ने बुजुर्ग पिता की लड़की से मार-मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान संतु कोठरी के रूप में हुई है, जो रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी था. पूरा मामला तिल्दा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी संतु कोठरी शराब का आदी था. कई बार वह लोगों को बुलाकर शराब पार्टी करता था. इसी बात से संतु का बेटा बीरेंद्र कोठारी उर्फ राजू काफी नाराज रहता था. सोमवार रात बेटे और पिता के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान आग जलाने वाली लड़की से राजू ने अपने पिता के सीने और शरीर के कई हिस्सों पर जानलेवा प्रहार किया. घटना में संतु की मौत हो गई.

घर में ही रखा था शव

हत्या के बाद आरोपी बुजुर्ग के शव को घर में ही रखा हुआ था. वार्ड पार्षद ने पुलिस को सूचना दी. मौक पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

error: Content is protected !!