SSB Recruitment: एसएसबी कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

SSB Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है एवं फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 20 जून 2026 निर्धारित है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए के उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन डेट 22 मई 2026
उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने विभागों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026
व्यक्तिगत आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026
एफटीआर मुख्यालय एसएसबी को फॉर्म अग्रेषित करने की डेट 30 जून 2026
एफटीआर मुख्यालय आवेदनों को एआरसी एसएचक्यू एसएसबी लखीमपुर खीरी को अग्रेषित करना 10 जुलाई 2026
एआरसी सूची को एफएचक्यू भर्ती शाखा को अग्रेषित करना 30 जुलाई 2026

भर्ती के लिए योग्यता एवं मापदंड

  1. इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/10th उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियानुसार छूट दी गई है।
  2. कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और कॉन्स्टेबल (ऑर्डरली)
  3. निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाले कॉन्स्टेबल (जीडी) के लिए पुनः भर्ती के माध्यम से पात्र हैं:
  4. 01 जनवरी 2026 तक एसएसबी में न्यूनतम 3 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण की हो।
  5. बल में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और कॉन्स्टेबल (अर्दली) के रूप में 3 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण होने की हो।
  6. नवीनतम मेडिकल श्रेणी SHAPE-I का प्रमाण पत्र हो।
  7. रिक्ति वर्ष 2026 के लिए पिछले 3 वर्षों की सेवा में स्वच्छ सेवा रिकॉर्ड होना चाहिए।
  8. पिछले 3 वर्षों (अर्थात 2022-23, 2023-24 और 2024-25) के लिए APAR ग्रेडिंग “अच्छा” मानक से नीचे नहीं होनी चाहिए (APAR में 04 अंक से कम नहीं)।
  9. पात्रता मानदंड की अंतिम तिथि 01 जनवरी 2026 होगी।

कैसे होगा चयन

  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET)
  • रिटेन टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME)
  • समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (RME)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!