बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर भगाएगी सुवेंदु सरकार! अब कोर्ट में नहीं किया जाएगा पेश

CM Suvendu Adhikari Decision On Bangladeshi infiltrators: बंगाल (Bengal) की सुवेंदु सरकार (Suvendu Government) ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लात मारकर बांग्लादेश भगाएगी। अब बंगाल ससरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारत का दामाद बनाकर सालों साल जेल में रखकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं कराएगी। दरअसल बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ा फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक बांग्लादेशी घुसपैठियों को अब पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा। उन्हें सीधे बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। इसके बाद बीएसएफ बांग्लादेशी घुसपैठियों को तुरंत बांग्लादेश डिपोर्ट करेगी।

बंगाल मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अब पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीधे बीएसएफ के हवाले किया जाएगा। बांग्लादेशी घुसपैठियों को अदालतों में नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस आयुक्त और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “कल से नया नियम लागू हो गया है, जिसके तहत घुसपैठियों को अदालतों में नहीं भेजा जाएगा, बल्कि बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने इसे व्यापक पता लगाओ, हटाओ और निर्वासित करो ढांचे का हिस्सा बताया है. हालांकि मुख्यमंत्री ने उस अधिनियम का नाम नहीं बताया, जिसके दायरे में बंगाल की बीजेपी सरकार ने घुसपैठियों पर मुकदमा चलाने के लिए यह नीतिगत बदलाव किया है।

अधिकारी पिछले साल अप्रैल में संसद में पारित आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025 का जिक्र कर रहे थे। जिसका मकसद भारत में आव्रजन, पंजीकरण, निगरानी, हिरासत और निर्वासन के लिए एक आधुनिक तकनीक-आधारित प्रणाली प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि बांग्लादेश से कोई अवैध प्रवासी जो सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने का हकदार नहीं है, हावड़ा थाने में हिरासत में लिया जाता है तो उसे अदालत में नहीं भेजा जाना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि ऐसे बंदियों की संख्या पर साप्ताहिक रिपोर्ट डीजीपी के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को प्रस्तुत करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!