आज से बदल गए ये नियम, ITR डेडलाइन से लेकर तत्काल टिकट बुकिंग तक… जानें क्या-क्या हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क। अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही देश में आम नागरिकों, करदाताओं, बैंक ग्राहकों और रेल यात्रियों की जेब से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन हो गए हैं। आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तिथि से लेकर क्रेडिट-डेबिट कार्ड के उपयोग, रेलवे के तत्काल टिकट नियम और एलपीजी सिलेंडरों के दामों तक में बड़े फेरबदल लागू किए गए हैं।

इन बदलावों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा थोड़ी सी अज्ञानता extra शुल्क या पेनाल्टी का कारण बन सकती है।

ITR फाइलिंग की 31 अगस्त अंतिम तिथि, पेनल्टी से बचें

गैर-ऑडिट वाले व्यावसायिक श्रेणी के टैक्सपेयर्स, जैसे कि ITR-3 और ITR-4 (सुगम) दाखिल करने वाले छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर्स और धारा 44AD/44ADA के तहत प्रिजम्प्टिव टैक्स स्कीम का चयन करने वाले करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है। तय समयसीमा के बाद ITR जमा करने पर धारा 234F के अंतर्गत ₹5,000 तक की लेट फीस और देय कर पर धारा 234A के तहत ब्याज चुकाना पड़ सकता है।

इन बदलावों की जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा थोड़ी सी अज्ञानता extra शुल्क या पेनाल्टी का कारण बन सकती है।

ITR फाइलिंग की 31 अगस्त अंतिम तिथि, पेनल्टी से बचें

गैर-ऑडिट वाले व्यावसायिक श्रेणी के टैक्सपेयर्स, जैसे कि ITR-3 और ITR-4 (सुगम) दाखिल करने वाले छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर्स और धारा 44AD/44ADA के तहत प्रिजम्प्टिव टैक्स स्कीम का चयन करने वाले करदाताओं के लिए रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है। तय समयसीमा के बाद ITR जमा करने पर धारा 234F के अंतर्गत ₹5,000 तक की लेट फीस और देय कर पर धारा 234A के तहत ब्याज चुकाना पड़ सकता है।

RBI की MPC बैठक और ब्याज दरों के संकेत

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की 3-दिवसीय बैठक 3 से 5 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसके नतीजे 5 अगस्त को सार्वजनिक होंगे। हालांकि बैठक के तुरंत बाद नियमों में सीधी तब्दीली नहीं दिखेगी, लेकिन रेपो रेट और तरलता को लेकर केंद्रीय बैंक का रुख भविष्य में होम लोन की EMI, पर्सनल लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों की दिशा तय करेगा।

रेलवे में तत्काल बुकिंग और लगेज बुकिंग की नई व्यवस्था

भारतीय रेलवे ने 1 अगस्त से आरक्षण खिड़कियों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए ‘टोकन सिस्टम’ की शुरुआत की है, जिससे काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को सहूलियत देते हुए रेलवे ने एक नई डिजिटल सुविधा भी शुरू की है, जिसके तहत टिकट लेते समय ही यात्री अपने अतिरिक्त सामान (एक्स्ट्रा लगेज) की बुकिंग और भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। इससे अलग से पार्सल ऑफिस जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ ₹200 से अधिक सस्ता

सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बड़ी कटौती की है। दिल्ली में यह सिलेंडर ₹202 और कोलकाता में ₹209 तक सस्ता हो गया है। हालांकि, आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बैंक कार्ड्स और डीसीसी (DCC) चार्ज में भारी बढ़ोतरी

एक्सिस बैंक: 28 अगस्त से मैग्नस क्रेडिट कार्ड पर डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) शुल्क बढ़कर 2% (पहले 1.5%) हो जाएगा। टोल और गिफ्ट कार्ड खरीदारी पर रिवॉर्ड पॉइंट्स बंद होंगे। इसके साथ ही, प्रेस्टाइज डेबिट कार्ड पर बीमा लाभ पाने के लिए क्लेम से 30 दिन पूर्व कम से कम एक पात्र लेनदेन होना अनिवार्य कर दिया गया है। डेबिट कार्ड पर DCC चार्ज भी 1.5% से बढ़ाकर 3.5% कर दिया गया है।

  • कोटक महिंद्रा बैंक: 1 अगस्त 2026 से अंतरराष्ट्रीय या विदेशी मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगने वाला DCC शुल्क 1% से बढ़ाकर सीधे 3.5% (+GST) कर दिया गया है।
  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: बैंक ने SMS अलर्ट चार्ज को संशोधित कर 30 पैसे प्रति संदेश निर्धारित किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त के ये सभी वित्तीय बदलाव लोगों के मासिक बजट, बैंकिंग आदतों और यात्रा योजनाओं को प्रभावित करेंगे, इसलिए समय पर सतर्क रहना ही आर्थिक नुकसान से बचने का सबसे बेहतर जरिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!