यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

UPSC Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट एडिटर, पब्लिक लॉ समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस स्टार्ट हो चुकी है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट कुछ पदों के लिए 2 अक्टूबर एवं PLO/DLO पोस्ट के लिए 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री-डिप्लोमा/ MBBS/ लॉ डिग्री/ जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री या मास कम्युनिकेशन आदि किया हो। पात्रता से जुड़ी पदानुसार जानकारी के लिए उम्मीदवार इस पेज पर दी गई नोटिफिकेशन का अवलोकन कर लें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 212 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नाम  पदों की संख्या
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (एनाटॉमी) 4
स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) 60
सहायक संपादक 2
स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) – एनेस्थिसियोलॉजी 1
 विशेषज्ञ ग्रेड-II (जूनियर स्केल)  1
 सहायक लोक अभियोजक  140
 सार्वजनिक कानून अधिकारी/जिला मुकदमेबाजी अधिकारी/विधि अधिकारी  4

एप्लीकेशन प्रॉसेस

  • यूपीएससी भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
upsc vacancy 2026 notice

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 25 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!