UPSC Recruitment: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन स्टार्ट….

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी में इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 जून, 2026 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता

  1. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर पूरा किया हो।
  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33, 35, 28, 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही महिला, एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

इस लिंक पर क्लिक करके तुंरत करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

कैसे करें इन पदों पर अप्लाईॉ

यूपीएससी की ओर से इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!