आसमान से गिरती सफेद बर्फ और ठंडी हवाएं… सर्दियों में जन्नत से कम नहीं लगतीं ये खूबसूरत जगहें

ट्रेवल डेस्टिनेशन। सर्दियों के मौसम में भारत की कई जगहें बर्फ की सफेद चादर में लिपट जाती हैं। ये नजारा इतना खूबसूरत होता है कि इसे सिर्फ अपनी आंखों से देखकर महसूस किया जा सकता है, शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अगर आप भी ठंडी हवाओं के बीच आसमान से गिरते हुए बर्फ को देखना चाहते हैं, तो भारत की कुछ जगहें आपके लिए बेस्ट हैं।

इन जगहों पर बर्फबारी का मजा लेने के साथ आप और भी कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। आइए जानें भारत की इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

भारत में स्नोफॉल की बात हो और गुलमर्ग का नाम न लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे भारत का विंटर वंडरलैंड भी कहा जाता है। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां भारी बर्फबारी होती है, जिससे पूरा शहर बर्फ से ढक जाता है। यहां की मशहूर गुलमर्ग गंडोला एशिया की सबसे ऊंची और लंबी केबल कार राइड्स में से एक है। इसके अलावा, यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी मजा लिया जा सकता है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन्स में से एक है, जो एडवेंचर लवर्स और हनीमून कपल्स दोनों की पसंदीदा जगह है। दिसंबर-जनवरी के बीच मनाली में अक्सर अच्छी बर्फबारी होती है। शहर से कुछ दूर स्थित सोलंग वैली और अटल टनल के पार जाने पर बर्फ के विशाल मैदान देखने को मिलते हैं। लाहुल-स्पीति की वादियों में बर्फ का खूबसूरत नजारा और सोलन वैली में स्नो स्कूटर, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

औली, उत्तराखंड

अगर आप स्कीइंग के शौकीन हैं और शांत वातावरण में बर्फबारी देखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का औली आपके लिए सबसे सही जगह है। नंदा देवी जैसी ऊंची पहाड़ियों से घिरा औली सर्दियों में चारों तरफ से बर्फ से ढक जाता है। यहां कई बेहतरीन स्कीइंग रिसॉर्ट्स भी हैं।

सोनमर्ग, जम्मू-कश्मीर

सोनमर्ग आपनी खूबसूरती और ग्लेशियर्स के लिए मशहूर है। यहं बर्फबारी के कारण सर्दियों में तापमान माइनस में चला जाता है और पूरा इलाका सफेद बर्फ की चादर में ढक जाता है। बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्नोफॉल देखने का एक्सपीरिएंस आपके जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से एक होगा।

शिमला, हिमाचल प्रदेश

सर्दियों में शिमला और भी खूबसूरत हो जाता है। काइस्ट चर्च, द रिज और मॉल रोड पर जब बर्फ गिरती है, तो शिमला का नजारा देखने लायक होता है। शिमला से कुछ ही दूर पर स्थित कुफरी में भी बर्फबारी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!