यूक्रेनी ड्रोन ने गोला-बारूद डिपो पर हमला किया

यूक्रेन ने मध्य क्रीमिया में एक गोला-बारूद डिपो को एक ड्रोन के जरिये निशाना बनाया। इससे पहले उसने रूस से जुड़ने वाले पुल पर हमला किया था। रूस के हमलों में यूक्रेन के 11 क्षेत्रों में कम से कम आठ लोग मारे गए थे। रूसी पत्रकारों का एक समूह गोलाबारी की चपेट में आ गया था जिसमें चार लोगों को घायल कर दिया गया था।

कीव: यूक्रेन ने एक ड्रोन के जरिये शनिवार को मध्य क्रीमिया में एक गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया। इससे एक सप्ताह से भी कम समय पहले प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले एक प्रमुख पुल पर हमला किया गया था, जिसके बाद मॉस्को एक ऐतिहासिक अनाज निर्यात सौदे से बाहर हो गया और ड्रोन तथा मिसाइलों से यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमले किए। मॉस्को द्वारा 2014 में यूक्रेन से हड़पे गये क्रीमिया में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) द्वारा नियुक्त प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि किसी के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी विस्फोट स्थल के आसपास से लोगों को निकाल रहे हैं।

error: Content is protected !!