रूसी मिसाइल हमले से कांपा यूक्रेनः राजधानी कीव समेत 12 क्षेत्रों पर किया बड़ा हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत, 60 घायल

Russia Missile Attack On Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध हर दिन बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है. रूसी सेना ने बुधवार तड़के कीव और लगभग एक दर्जन अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों और उन्नत ड्रोनों से व्यापक हमले किए. जिसमें कम से कम 19 आम लोग मारे गए और करीब 60 घायल हुए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइल के एक अपार्टमेंट इमारत से टकराने के बाद मारे गए चार बच्चों में से तीन की उम्र एक-एक वर्ष थी, जबकि चौथे बच्चे की उम्र आठ वर्ष थी.

सबसे ज्यादा नुकसान प्रिलुकी में हुआ, जहां 13 लोगों की जान गई. रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख व्याचेस्लाव चाउस ने कहा कि मृतकों और घायलों की जान बचाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

रूस ने बुधवार तड़के कीव और यूक्रेन के करीब एक दर्जन दूसरे इलाकों पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार कर दी. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक इसमें कम से कम 19 आम लोग मारे गए, जिनमें चार बच्चे हैं, और करीब 60 घायल हुए.

दरअसल, एक दिन पहले यूक्रेन ने मॉस्को और आसपास के इलाकों में 650 विस्फोटक ड्रोन दागे. इस हमले से पूरे इलाके में भारी नुकसान हुआ. मॉस्को से करीब 40 किलोमीटर दूर मॉस्को ओब्लास्ट का एक बड़ा ऑयल डिपो तबाह हो गया.

यूक्रेन के लिए रूस की बैलिस्टिक मिसाइलें सबसे बड़ी चुनौती हैं. जेलेंस्की के मुताबिक एयर डिफेंस पैकेज अब बेहद जरूरी हैं. ऊंचाई पर उड़ने वाले रूस के नए जेट ड्रोन को पकड़ने के लिए यूक्रेन नए इंटरसेप्टर बनाने में जुटा है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमलों के बाद देश के लिए आधुनिक पैट्रियट वायु रक्षा मिसाइलों की मांग दोहराई है.

वहीं दूसरी तरफ रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने मिसाइल और ड्रोन बनाने और रखने वाले औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया. दक्षिणी ओडेसा इलाके में बंदरगाह, जहाज मरम्मत केंद्र और यूक्रेनी सेना का माल ले जा रहे जहाज भी निशाने पर थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!