खैरागढ़ चुनाव : पुलिस ने किया शहर में पैदल मार्च

राजनांदगाव। पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विज़ुअल पुलिसिंग के तहत संध्या एवं रात्रि गश्त कर रही हैं। को विजुअल पुलिसिंग के तहत् पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा खैरागढ़ जाकर पुलिस स्टाफ को फालीन कर ब्रीफ किया गया। उनके द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु शहर भ्रमण कर संदिग्धों से पूछताछ करना व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, गुंडा तथा निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वों पर सतत् निगाह रखने को कहा गया। तत्पश्चात एस.डी.ओ.पी. खैरागढ़ दिनेश सिन्हा डी.एस.पी. प्रकाश नायक, थाना प्रभारी खैरागढ़, छुईखदान एवं उनके दल बल के साथ खैरागढ़ के जय स्तंभ चौक, बक्शी मार्ग, इतवारी बाज़ार मेन रोड आदि स्थानों पर पैदल पेट्रोलिंग की गई और चौक चौराहों पर पाईन्ट ड्यूटी लगवाई गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश के अनुरूप जिले के समस्त थाना चौकियों में विज़ुअल पुलिसिंग के तहत् जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में उपरोक्तानुसार कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!