उज्जैन में होटल की छत से गिरने पर युवक की मौत,CG से पहुंचा था महाकाल के दर्शन करने

उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में होटल की छत से गिरने पर एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़ से महाकाल के दर्शन करने आया था। रात में खाना खाने के बाद छत पर हटलने गया था, तभी नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ निवासी पुरुषोत्तम पिता तुलसी उम्र 25 वर्ष की छत से गिरने से मौत हुई है। पुरुषोत्तम दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था। सभी महाकाल थाना क्षेत्र के कहारवाड़ी में स्थित शगुन होटल में ठहरे थे। भोजन करके सभी दोस्त होटल की छत पर घूम रहे थे, इसी दौरान अचानक पुरुषोत्तम नीचे गिर गया। जिसे दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल महाकाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!