सानवी सूद ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगे को फहराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

8 साल की सानवी सूद (Saanvi Sood) ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगे को फहराकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो भारत के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि 8 साल की यह बच्ची पंजाब के रूपनगर शहर की रहने वाली है और यादविन्द्रा पब्लिक स्कूल, मोहाली में पढ़ती है।

इस लड़की ने अपने पिता दीपक सूद के साथ 24 जुलाई को रूस में अपनी पहाड़ी यात्रा शुरू की, जहां मौसम बहुत खराब था और तापमान माइनस 25 डिग्री से भी कम था, लेकिन इस लड़की ने भारत माता दी जय के नारे लगाए और रूस की सबसे ऊंची चोटी 5642 मीटर माऊंट एल्बर्स के शिखर पर तिरंगा फहराने में सफल रही।

error: Content is protected !!