वार्ड क्रमांक 17 के उपचुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त

राजनांदगांव। नगर पालिक निगम की वार्ड संख्या 17 तुलसीपुर वार्ड में भाजपा पार्षद पूर्व महापौर शोभा सोनी के देहावसान के बाद उपचुनाव हो रहा है जिसमें दोनों राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। कांग्रेस की चंद्रकला देवांगन पहले भी चुनाव लड़कर हार चुकी हैं जबकि भाजपा की सरिता सिन्हा एकदम नई प्रत्याशी हैं। इन दोनों की पार्टियों ने चुनाव अभियान का शंखानाद कर दिया है। वार्ड में इनके चुनाव चिन्ह कमल-पंजा के छाप के साथ दीवाल लेखन भी हो गया है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने अभ्यर्थ को जिताने पूरी ताकत झोंक दी है। देखना यह है कि 20 दिसंबर को होने वाले मतदान व 23 दिसंबर की मतगणना में कौन बाजी मारता है। शक्ति परीक्षण में नगर निगम और राज्य की सत्तासीन पार्टी कांग्रेस जीत हासिल करती है या विपक्ष में बैठी भाजपा। दोनों की प्रतिष्ठा का सवाल हैं। चुनावी पंडितों की नज़र समीकरण पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!