आचार्य प्रफुल्लचंद्ररायजी की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

राजनांदगाँव। स्थानीय सरस्वती शिशु उ.मा. विद्या मंदिर गोकुल नगर राजनांदगॉव में 2 अगस्त को महान भारतीय रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्लचंद्ररायजी की जयंती पर विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य श्री बी. एल कश्यप द्वारा माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के चार्ट प्रदर्शनी, कबाड से जुगाड कर बनाए गए विविध प्रकार के माडल जैसे सम्पूर्ण पर्यावरण, रोबोट, ज्वालामुखी सौर मंडल वर्षा सूचक यंत्र भूकंप सूचक यंत्र, सोलर कुकर, अम्ल वर्षा, चंद्रयान मिशन मिशाईल, बॉडी पार्ट सूर्य एवं चंद्र ग्रहण, सौर मंडल आदि अनेको ज्ञानवर्धक विज्ञान माडल का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों के द्वारा विज्ञान से संबंधित रंगोली व चित्रकला का भी नयनयभिराम प्रदर्शन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अभिभावकों द्वारा भैया बहनों का जमकर उत्साहवर्धन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में भैया बहनों द्वारा अपने स्टाल में प्रदर्शित माडल का बखूबी विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उपस्थित छात्र छात्राओं एवं अवलोकनकर्ताओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञाशा का समाधान किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में भैया बहनों का उत्साह देखते ही बनता था। द्वादश की छात्रा कु. तमन्ना डोंगरी ने महान भारतीय रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्लचंद्ररायजी के जीवन पर सारगर्भित उदबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन संस्था के आचार्य श्री सनमय श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ आचार्य भूपेन्द्र देवांगन, बलबीर साहू, निखिल पटेल, शैल परमार, कुमुदलता डुंभरे, दुर्गा भारद्वाज, वीना साहू, वर्षा गुप्ता, आरती नायक, सरस्वती देवागन डिलेश्वरी बेलचंदन, भूमिका साहू, गणेशी यादव,गीतू देवागन,आयुषी कसार का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!