कलेक्टर ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई

स्वतंत्रता दौड़ में जज्बे और उत्साह के साथ शामिल हुए खिलाड़ी, स्कूली विद्यार्थी एवं अधिकारी-कर्मचारी

राजनांदगांव। कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव के मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही हमारा देश आजाद हुआ है। उनके त्याग और बलिदान को याद करने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया है। स्वतंत्रता दौड़ महंत राजा बलराम दास शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव के मैदान से प्रारंभ होकर महावीर चौक, जयस्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, फव्वारा चौक, गुरूनानक चौक होते हुए वापस स्टेट हाई स्कूल राजनांदगांव के मैदान में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी, खिलाड़ी, खेल संघ के पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक जज्बे एवं उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ  फिरोज अंसारी, एसडीएम अरूण वर्मा, ईडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार मनीष वर्मा, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण ए एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!