कांग्रेस भवन में शहर अध्यक्ष कुलबीर ने किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के 76वीं वर्षगांठ पर स्थानीय जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 8.30 बजे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चद्रवंशी ने किया।

सर्वप्रथम कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्प संख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, महापौर हेमा देशमुख, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पदमा सिंह कोठारी, पंकज बांधव, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष माया शर्मा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत को तिरंगा गमछा एवं गांधी टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व्दारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात सेवादल एवं कांग्रेसजनो द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय गीत गाया गया। माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का संदेश वाचन महेन्द्र शर्मा ने किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के सभी विंगों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमारा गौरवशाली पर्व है। आज स्वाधीनता दिवस पर हम उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोस्व न्यौछावर कर दिया। उपरोक्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम निम्न वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, नरेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, सविता ठाकुर, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रूबी गरचा, रौशनी सिन्हा, योगेन्द्र प्रताप, मोहनी सिन्हा, रईस अहमद, मनीष गौतम, मजहर खान, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, पार्षद संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, अमिन हुद्दा, पूर्णिमा नागदेवे, चंद्रकला देवांगन, अनिता बक्सेरिया, खिलेश्वर पाल, महेश यादव, अतुल शर्मा, राजा यादव, अरशद खान, भरत सोनी, खैरूनिशा, चेतन सिन्हा, आरबी मिश्रा, मनीष गौतम, अब्बास खान, पोषण यादव, शकिल रिजवी, मुस्तफा जोया, मयंक सोनी, प्रज्ञा गुप्ता, गंगा साहू, शर्मा बानो, महेश यादव, दयावान देवांगन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने किया।

error: Content is protected !!