आज इन राशियों पर होगी श्रीकृष्ण की कृपा,जानिए अपना राशिफल

मेष : आज लाभ का दिन है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।
वृषभ : आपकी राशि में चंद्रमा उच्च का होन के कारण आपका पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है और आपको हर कार्य संभलकर करना चाहिए।
मिथुन : आपकी राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है, परंतु मन विचलित रह सकता है। राशि स्‍वामी की कृपा से विदेश के लिए शुभ स्थिति बन रही है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के करियर से जुड़ा कोई काम भी आप कर सकते हैं।
कर्क : आज का दिन संतोष और शांति के साथ बिताने का है। आपका राशि स्वामी उच्च होकर ऐसी स्थिती बना रहा है कि हर कार्य अपनी योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा और आपको प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में आर्थिक लाभ होगा।
सिंह : आज का दिन शुभ रहेगा। आपको ऑफिस व घर सभी में हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। लोग आपकी बातों और आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से परेशान थे तो राहत मिलेगी। किसी मामले में आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
कन्या : आज आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें।
तुला : मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है।
वृश्चिक : आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मजेदार शाम बिताने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है।
धनु : आज घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर : आज जिन बातों की चर्चा करने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, ऐसी बातों का जिक्र न करें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नकारात्मकता को न हावी न होने दें वरना किसी तरह की हानि हो सकती है।
कुम्भ : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी उभर कर सबके सामने आएगी जिससे आपके प्रतिद्वंद्वी भी सामने आएंगे। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है।
मीन : आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। युवाओं को अपने करियर में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

error: Content is protected !!