पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार को PIMS के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल में गिनती की जाती है. हादसे के वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से केवल एक को बचाया जा सका.
रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट हुआ. इसके बाद आग लग गई और तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बचावकर्मियों ने बताया कि अस्पताल में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम कूलिंग ऑपरेशन चला रही है.
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे. उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और यह सुबह करीब 7 बजे लगी थी. उन्होंने आगे कहा कि कुछ बच्चों को रात में ही छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी पीड़ितों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती.
आग अस्पताल के MCH वार्ड की तीसरी मंजिल पर लगी थी. आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में हाहाकार मच गया. आग की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है.
घटना के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. नवजातों की मौत से अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है जो आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी.

