कांग्रेस ने रायपुर को कबाड़ बना दिया – बृजमोहन

रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 5 साल में रायपुर को कबाड़ बना दिया है। मुख्यमंत्री की सोच विकास विरोधी है। पिछला 5 साल रायपुर के लिए अभिशाप से काम नहीं रहा है। 5 साल में रायपुर के विकास के लिए एक ईट नहीं रखी गई। अब जब रायपुर से चारों सीटों पर मुख्यमंत्री को हार नजर आ रही है, तब जनता को फिर दिग्भ्रमित करने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं और सिर्फ नारियल फोड़ रहे हैं होना जाना कुछ नहीं है। मतदान के दिन तक मुख्यमंत्री कितना भी चाह ले किसी योजना का एक ईट नहीं रख पाएंगे काम चालू नहीं करा पाएंगे। रायपुर शहर में मुख्यमंत्री की दर्जनों घोषणाएं आज भी अधूरी है, जनता पूछ रही है क्या हुआ तेरे वादे का।

बृजमोहन अग्रवाल में आज टिकरापारा वार्ड के हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में सोलर हाई मास्क लाइट का भूमिपूजन किया। हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में विधायक निधि से निर्मित 21 लाख की लागत से पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया। शीतला मंदिर परिसर में 5 लाख के लागत से लगे पेवर ब्लाक का लोकार्पण किया व लोक निर्माण विभाग के द्वारा स्वीकृत टिकरापारा में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 26 सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए व कहा कि अभी मैं जनसंपर्क यात्रा में टिकरापारा के गली-गली में गया था सब लोगों ने दिखाया था कि सड़क की कैसे दुर्गति है, नगर निगम ने पूरे रायपुर को खोदापुर बना दिया है सड़के गड्ढे से पड़ गई है मैंने लोक निर्माण विभाग में बात कर लोग निर्माण विभाग से टिकरापारा के लिए 2 करोड़ 45 लाख ₹28000 की स्वीकृति दिलाई। जिससे आंतरिक मार्गों का डामरीकरण होगा।

जिससे, साहू कॉम्लेक्स से दुर्गा नगर चौक तक, भगत सिंह चौक से जय अम्बे फैन्सी स्टोर तक, अमृत चौक से मरकाम म्युजिक तक सिद्धार्थ चौक से नंदी चौक तक, नंदी चौक से किराना स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग2, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 3, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 4, नूतन स्कूल से नर्सिंग हॉस्टल तक, इन्फट ऑफ लेटेस्ट वीमन क्लॉथ स्टोर से लास्ट हाउस तक, एम.के. फैन्सी स्टोर से शिवा फैन्सी स्टोर तक, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 6, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 7, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 8, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 9, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 10, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग 11, आर.डी.ए. कॉलोनी आंतरिक मार्ग, कार्यालय के चारों ओर, भगवा झंडा चौक से जनक फर्नीचर तक संजय नगर, मोहन धोबी (विक्की लॉण्ड्री) से माता कर्मा चौक तक संजय नगर, माता कर्मा चौक से माहाराणा प्रताप चौक तक संजय नगर, महाराणा प्रताप चौक से भगवा झंडा चौक तक संजय नगर, भगवा झंडा चौक से राधाकृष्ण मंदिर तक संजय नगर का लगभग 7 किलो मीटर तक सड़क का डामरीकरण होगा।

error: Content is protected !!