

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से वाहनों पर नंबर प्लेट में पद/नाम लिखे व रंगीन नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, तीन सवारी, वाहनों का कागजात नही होना, बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों पर लगातार वाहनों की चेकिंग करने हेतु आदेश दिया गया था।
जिस पर 22 अक्टूबर को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रंगीन नंबर प्लेट की 04 प्रकरण, प्रेशर हॉर्न के 02 प्रकरण एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 05 प्रकरण, थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा रंगीन नंबर प्लेट के 02 प्रकरण, बिना नंबर प्लेट के 01 प्रकरण एवं अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के 6 प्रकरण, ओपी सुरगी पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 01 प्रकरण, अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 04 प्रकरण, थाना लालबाग पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के 01 प्रकरण, मोटर व्हीकल एक्ट के 11 प्रकरण, थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न के 09 प्रकरण, रंगीन नंबर प्लेट के 9 प्रकरण और अन्य अन्य मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 16 प्रकरण, थाना सोमनी पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 08 प्रकरण, ओपी चिचोला पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के 12 प्रकरण, यातायात राजनांदगांव पुलिस द्वारा 120 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु यातायात नियमों का उल्लघंटन करने वालों के विरूद्ध यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

