एडवेंचर का शौक रखते हैं तो एक बार महाराष्ट्र की इन जगहों पर पहुंचें

Top Adventure Destinations In Maharashtra: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसलिए कई लोग समय-समय पर हसीन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ निकल जाते हैं।

ऐसे कई लोग होते हैं, जो हसीन जगहों पर घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज करना भी काफी पसंद करते हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज करने के लिए कई लोग हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड का ही रुख करते हैं।

लेकिन महाराष्ट्र में भी ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जहां देश के हर कोने से पर्यटक एडवेंचर का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पंचगनी हिल स्टेशन

Panchgani Hill Station, Maharashtra

पंचगनी महाराष्ट्र का एक बेहद ही खूबसूरत और  हसीन हिल स्टेशन है। समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पंचगनी एडवेंचर ट्रिप के लिए बेहतरीन हिल स्टेशन माना जाता है।

पंचगनी हिल स्टेशन में मौजूद छोटे-बड़े पहाड़, घास के मैदान और झील-झरनों के बीच में ट्रेकिंग करना बेहद ही यादगार अनुभव माना जाता है। आपको बता दें कि सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह पंचगनी एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी फेमस माना जाता है।

कोलाड

What is Kolad famous for

कोलाड महाराष्ट्र की एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक जगह है। कोलाड महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले का एक खूबसूरत गांव भी है। कोलाड जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है ठीक उसी तरह एडवेंचर के लिए भी फेमस है।

कोलाड ‘व्हाइट वॉटर राफ्टिंग’ के लिए पूरे महाराष्ट्र का घर माना जाता है। कोलाड में मौजूद कुंडलिका नदी में हर रोज दर्जन से भी अधिक पर्यटक रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। कोलाड को एक शांतिप्रिय जगह भी माना जाता है। कुंडलिका नदी के किनारे कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।

ताडोबा नेशनल पार्कTadoba National Park, Maharashtra

ताडोबा नेशनल पार्क महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे भारत के लिए प्राकृतिक विरासत का खजाना माना जाता है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मौजूद ताडोबा नेशनल पार्क  जंगल सफारी के लिए काफी फेमस माना जाता है।

अगर आप हरे-भरे जंगलों के बीच जंगल सफारी का मजा लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो फिर आपको ताडोबा नेशनल पार्क जरूर पहुंचना चाहिए। इस पार्क में आप बंगाल टाइगर के साथ-साथ अन्य कई जंगली जीवों को करीब से देख सकते हैं। यहां कई दुर्लभ वनस्पतियां भी प्रजातियां पाई जाती है।

महाबलेश्वर

Mahabaleshwar, Maharashtra

महाबलेश्वर महाराष्ट्र की एक बेहद ही चर्चित और खूबसूरत जगह है। महाबलेश्वर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

महाबलेश्वर एक पहाड़ी स्टेशन है, इसलिए कई सैलानी यहां एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने के लिए पहुंचते रहते हैं। महराष्ट्र राज्य में पश्चिमी घाट स्थित महाबलेश्वर टेड़े-मेढे ट्रैक के लिए काफी फेमस है। मानसून या सर्दियों के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।

महाराष्ट्र की इन जगहों पर पहुंचें

महाराष्ट्र में ऐसी अन्य कई जगहें मौजूद हैं जहां आप एडवेंचर के लिए जा सकते हैं। इसके लिए आप लोनावला, खंडाला, कोल्हापुर और पुणे जैसी जगहों पर पहुंच सकते हैं।

error: Content is protected !!