‘‘हैं तैयार हम‘‘ विशाल राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने जिले के सैकड़ों कांग्रेसजन हुए रवाना

– देश की आजादी से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने में कांग्रेस का योगदान अतुलनीय – कुलबीर

– कांग्रेस के 139 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर दी सलामी

राजनांदगांव। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना 139 वें वर्ष पर 28 दिसंबर गुरूवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी दे कर स्थापना दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले ‘‘हैं तैयार हम‘‘ विशाल राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना के 139 वें वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के निर्देशानुसार 28 दिसंबर को स्थानीय कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम पूज्य महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर फूलमाला माल्यार्पण कर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराकर सलामी दी। इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कांग्रेसजनों को स्थापना दिवस की बधाई देते कहा कि बड़े ही खुशी व गौरव की बात है कि आज कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस हम सब मना रहे हैं। हमें गर्व होता है कि हम उस कांग्रेस संगठन के सिपाही है जिनके त्याग और बलिदान से भारत देश आजाद हुआ और आजादी से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने कांग्रेस समर्पित होकर आगे बढ़ी और समग्र विकसित राष्ट्र बना। इसी तरह आज सेवादल के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देता हूं। तत्पश्चात शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के अगुवाई में नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित ‘‘हैं तैयार हम‘‘ विशाल राष्ट्रीय महारैली में शामिल होने  जिले के सैकड़ों कांग्रेसजन बस व विभिन्न वाहनों में रवाना हुए।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, ज्ञानचंद बाफना, महेन्द्र शर्मा, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल शर्मा, सिद्धार्थ डोंगरे, मदन साहू, इंशाक खान, खिलेश्वर बंजारे, घासी सिन्हा, नासिर भाई, मनीष साहू, महेश साहू, दीनू साहू, विजय अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह, मोहम्मद रफी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!