रिटायर्ड बैंक अधिकारी से धोखाधड़ी, नकली पुलिसकर्मी बनकर लगाया चूना…

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से रिटायर्ड बैंक अधिकारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने नकली पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ले गया। जिसकी कीमत 85 हजार रुपये बताई जा रही है। फरियादी के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह इंदौर अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। वह अपने रिश्तेदार के साथ कपड़े खरीदने पैदल जा रहे थे। तभी रास्ते में एक युवक मिला और उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद वह बुजुर्ग की चेकिंग करने लगा। इस दौरान उसने बुजुर्ग के हाथों की दो अंगूठियां और नगदी रुमाल में रखवा दिए और कहा कि इसे आप रखिए और तलाशी लेने लगा।

आरोपी ने बुजुर्ग से कहा कि क्षेत्र नशीली पदार्थ की ब्रिकी हाे रही है। इसी कारण से वह चेकिंग कर रहा है। कुछ देर बाद जब बुजुर्ग ने रुमाल खोल कर देखा तो उसमें 12 हजार नगद तो थे, लेकिन सोने की अंगूठी गायब थी। जिसे आरोपी धोखाधड़ी कर अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया।

error: Content is protected !!