जगदलपुर में सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा का वितरण….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिले के बाबूसेमरा में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे।ख्यमंत्री ने यहां स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा का वितरण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जगदलपुर जनपद के 10 गांव के स्वच्छता दीदियों को ई- रिक्शा प्रदान किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले को 100 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रुपए राशि के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

error: Content is protected !!