महिलाओं को लखपति बनाएंगे, युवाओं को पक्की नौकरी देंगे : राहुल गांधी

 भिंड। राहुल गांधी ने भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वे हर महिला को लखपति बनाएंगे। महिलाओं के खाते में हर माह साढ़े आठ हजार रुपए डाले जाएंगे। साथ ही युवाओं को एक साल की पक्की नौकरी अप्रैंटिस के माध्यम से मिलेगी। इससे देश में वर्कफोर्स तैयार होगा। अपने संबोधन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसे और निशाना साधा।

हम संविधान को बचाने की कोशिश कर रहे है।

राहुल गांधी ने कहा कि ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। दो विचारधाराओं की टक्कर है। एक तरफ कांग्रेस व इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी तरफ भाजपा है जो इस किताब (संविधान की प्रति दिखाकर) को खत्‍म करने वाली हैा राहुल ने कहा कि जादी के पहले देश के लोगों के पास कोई हक नहीं था। जो भी हक मिला है, इस किताब की वजह से मिला है। अब भाजपा ने मन बना लिया है यदि वो चुनाव जीतेंगे तो वे इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे। जो भी देश में प्रगति हुई है, सब गायब हो जाएगी। बीजेपी चाहती है कि ये किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 अरबपति चलाएं। हिंदुस्तान में पब्लिक सेक्टर बना। गरीबों को आरक्षण मिला। सेना में भर्ती होती है, पेंशन मिलती है। सारे अधिकार संविधान से मिलते हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने कहा है कि यदि अगर चुनाव में बीजेपी की जीत होगी तो संविधान को बदल दिया जाएगा। रद्द कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिंड पहुंच गए हैं। एसएएफ मैदान में बनाए गए हेलीपेड पर उनका हैलीकाप्‍टर उतरा और इसके बाद वे एमजेएस मैदान में आयोजित सभा में जाने के लिए रवाना हो गए।

अरबपतियों का 16 करोड का कर्ज माफ किया, किसानों का नहीं

भाजपा ने उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। लेकिन मोदीजी ने कभी किसानों के कर्जे को माफ करने की बात भी नहीं की। 24 साल का मनरेगा का पैसा 22 लोगों को दिया है। देश में बीजेपी के 22 मित्र हैं। जिन्हें धन दिया जा रहा है। रामंदिर के शुभारंभ पर सभी 22 वहां बैठे थे। कोई गरीब वहां पर नहीं था। वहां पर हजारों करोड़ों वाले लोग थे। लेकिन एक किसान, मजदूर नहीं दिखा, एक आदिवासी नहीं दिखा। संसद भवन का शुभारंभ होता है। आदिवासी राष्ट्रपति को बुलाया ही नहीं जाता। उनसे कहा गया कि न आप संसद के शुभारंभ में आओगी और न ही राममंदिर में। किसी दलित या पिछड़े का चेहरा नहीं दिखना चाहिए।

मैं आपका हूं और वो उनके

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं आपका हूं और वो उनके है। क्योंकि दो तीन अरब पतियों को सारा धन दिया जाता है। रेलवे देखो अडानी, सोलर पावर देखो अडानी, हथियार देखो अडानी, जहां भी देखो अडानी। किसान के लिए कानून बनाया तो अडानी अंबानी को देखते हुए बनाए गए। जो देश को भोजन दे रहे हैं वो आतंकवादी हैंं। आज हिंदुस्तान में 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है। मोदी जी की अडानी व अंबानी के साथ फोटो तो देखी होगी। मोदी जी के मुंह से अडानी या अंबानी शब्द नहीं सुना होगा। जैस में कहता हूं।

छह महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे

राहुल गांधी ने कहा कि देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े है। इंडिया की सरकार आने पर छह महीने में इन पदों पर देश के युवाओं को नौकरी दे दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से अंडानी व अंबानी अपने बेटों को नौकरी में डालने जाते है, तो अप्रेंटिस कराते हैं। तो अब इंडिया की सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेज्युएट व डिप्लोमा होल्डर को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रही है। सभी को अधिकार मिलेगा। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नोकरी मांग सकते हो। आपको एक साल की नौकरी मिलेगी और एक लाख रुपए बैंक एकाउंट में दिए जाएंगे। इससे हिंदुस्तान को ट्रेंड वर्कफोर्स मिलेगा। किसानों का कर्जा माफ होगा। आपको गारंटिड एमएसपी मिलेगी।

अग्निवीर योजना लाकर किया देश का अपमान

राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर भाजपा ने देश की सेना का अपमान किया है। भाजपा ने दो तरीके की जमात बना दी। एक जमात जिसके लोगों को जिसे पेंशन मिलेगी, कैंटीन मिलेगी, जिसे अच्छी ट्रेनिंग मिलेगी। दूसरी जमात, जिसे न केंटीन मिलेगी, न पेंशन मिलेगी, न सही सेलरी मिलेगी। सेना अग्निवीर नहीं चाहती। सैना, जनरल, सिपाही कोई भी अग्निवीर नहीं चाहते।

ठेकेदारी प्रथा खत्म करेंगे

राहुल ने कहा कि देश में पब्लिक व प्रायवेट सेक्टर में ठेकेदारी प्रथा चल रही है। उसे खत्म् किया जाएगा। मनरेगा में मजदूरों के लिए 250 मिलता है, सरकार आने पर 400 हो जाएंगे। आशा व आगनवाडी की आय दुगनी हो जाएगी। सरकारी ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर देंगे। पेंशन व रिस्पेक्ट के साथ मिलेगी।

error: Content is protected !!