महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल जारी,न्यूजीलैंड से होगा भारत का पहला मैच, इस दिन होगा पाकिस्तान से सामना

नई दिल्ली।बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारत 6 अक्टूबर को सिलहट में पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्कान और क्वालीफायर-1 शामिल है। जबकि ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 हैं।

कब से शुरू होगा महिला टी20 विश्व कप 2024?

महिला विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। पहले मैच में इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला ढाका में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। मेजबान बांग्लादेश भी इसी दिन क्वालीफायर-2 टीम से टक्कर लेगी।

भारत का पहला मैच कब ?

रिकॉर्ड छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को सिलहट में क्वालीफायर के विजेता के खिलाफ खेलेगा। जबकि भारत का इसी दिन शाम को 7 बजे न्यूजीलैंड से सामना होगा।

error: Content is protected !!