डायबिटीज में जरूर करें इन चीजों का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

 Chapati For Diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका शिकार लगभग हर उम्र के लोग हैं। मधुमेह को आमतौर पर डायबिटीज कहा जाता है। गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज की बीमारी हो सकती है। खान-पान की आदतों में सुधार नहीं करने से शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बिगड़ने लगता है, जिससे कई अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अभी तक डायबिटीज का कोई स्थायी इलाज नहीं है। अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के साथ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौन-सी रोटियां खानी चाहिए।

रागी की रोटियां

रागी जिसे मंडुआ भी कहा जाता है, इसके आटे से बनी रोटी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रागी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। रागी में कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ फाइबर और प्रोटीन भी भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। रागी के आटे से डोसा, चीला और लड्डू भी बनाए जाते हैं। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।

राजगिरा की रोटियां

राजगिरा का उपयोग व्रत के दौरान किया जाता है। राजगिरा को रामदाना और अमरंथ के नाम से भी जाना जाता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए राजगिरा का आटा फायदेमंद होता है। राजगिरा में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, इसलिए यह आटा शरीर में रक्त ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे रोटी और चीला भी बनाए जा सकते हैं। राजगिरा के दलिया और लड्डू भी फायदेमंद होते हैं।

जौ आटा

जौ का आटा डायबिटीज में फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में कैल्शियम और प्रोटीन के साथ विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम जौ के आटे में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

error: Content is protected !!