7 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन….

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। 7 जुलाई को रांची में उनका शपथ ग्रहण होगा।

गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं को राजभवन आमंत्रित किया। दोपहर करीब 12.30 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन पहुंचे। यहां शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई।

राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह होगा। हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

error: Content is protected !!